Jabalpur news:भूमाफिया ने आदिवासी सहित 7 लोगो के साथ कि धोखाधड़ी,प्लाट पर कब्जा न देकर हड़पे लाखो रु,पीड़ितों ने एसपी लगाई गुहार

Land mafia defrauded 7 people including tribals, grabbed lakhs of rupees without giving possession of the plot, victims appealed to the SP.

लोकेशन जबलपुर

जबलपुर के समाधि और बरबटी में भूमाफिया मुकेश पटेल के द्वारा आदिवासी सहित करीब 6 लोगो के साथ प्लाट के नाम पर लाखों रु की धोखाधड़ी कर ली गई।जब पीड़ित आदिवासी शिवा ठाकुर ने अपने प्लाट पर कब्जे की मांग की तो मुकेश पटेल ने जातिसूचक शब्दो का उपयोग कर शिवा ठाकुर व अन्य लोगो को धमकियां देना शुरू कर दी।जहा पीड़ित आदिवासी शिवा ठाकुर और अन्य लोग न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुचे और अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत एसपी के समक्ष रखते हुए बताया कि मुकेश पटेल से उन्होंने कई वर्षों पहले प्लाट खरीदा था।जिसका नामन्तरण और रजिस्ट्री सभी चीज हो सकी है।उसके बावजूद मुकेश पटेल उन्हें प्लाट पर कब्जा नही दे रहा है।जिसकी शिकायत उनके द्वारा की गई लेकिन पुलिस भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही कर रही।वह 2 साल से थानों के चक्कर काट रहा है लेकिन कोई सुनने वाला नही है।वही शिवा ठाकुर ने बताया कि दो दिन पहले सीएम मोहन यादव के आगमन पर वह अपने साथ हो रहे अत्याचार और भूमाफिया की शिकायत करने पहुचा था लेकिन उसे नही मिलने दिया गया।वही शिवा ठाकुर और अन्य लोगो ने एसपी से कार्रवाई किये जाने की मांग की है ।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button