Azamgarh news:राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन
Azamgarh:A massive awareness camp was organised in Aharaula under the National Mental Health Programme.

अहरौला, आजमगढ़।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला, पर मंगलवार को एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह रहे, जिन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।शिविर के दौरान कुल 25 मानसिक रोगियों का मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमित कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार एवं परामर्श किया गया तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। वहीं जिले से आए चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ने परामर्श देते हुए लोगों से अपील की मानसिक रोगों को छिपाने के बजाय समय रहते डॉक्टर से सलाह लें, ताकि उचित उपचार द्वारा रोग को गंभीर होने से रोका जा सके।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे अब लोगों को इलाज के लिए अपनी जमीन या गहने गिरवी रखने की मजबूरी नहीं रही।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक मोहनलाल ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, ताकि लोग समय रहते उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि शिविर में 25 मानसिक रोगियों सहित कुल 403 मरीजों का उपचार एवं परामर्श किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 3 बजे तक चला।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह उर्फ बबलू, प्रेम सागर मोदनवाल, लाल जोतराम (पूर्व जिला मंत्री), राजनाथ यादव, कुशाल सिंह, श्लोक सिंह, मानसिक रोग काउंसलर डॉ. सौरभ कुमार , ओम प्रकाश चौरसिया, डॉ. सुनीता पांडे, सुनीता राजभर, हेमलता सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त चिकित्सक व कर्मचारी उपस्थित रहे।



