Azamgarh news:कड़ाके की ठंड में गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने सैकड़ो असहायो को वितरित किया कंबल
दर्जनों ग्राम पंचायत व मंदिर में गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने वितरित किया कंबल

सगड़ी/आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमसर निवासी गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने कड़ाके की ठंड में गरीब असहयों के लिए सुधी सैकड़ो लोगों को वितरित किया कंबल दर्जनों ग्राम पंचायत व जनपद के मंदिरों पर अभियान चलाकर गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष ने सैकड़ो लोगों को वितरित किया कंबल।जानकारी के अनुसार विगत तीन दिनों से जनपद के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण कर जमसर निवासी गौ रक्षा प्रांत अध्यक्ष राना राय सोनू ने मंदिर के पुजारी को कड़ाके की ठंड में कंबल वितरित किया वहीं अपने गांव क्षेत्र के आसपास तरौका लाटघाट जोकहरा जमसर धनछूला रसूलपुर नरईपुर महादेवा आदि दर्जनों ग्राम पंचायत के असहायों और गरीबों की कड़ाके की ठंडक में सुदाली और उन्हें कंबल वितरित किया वहीं अपने पैतृक निवास स्थान जमसर पर भी बुधवार को कंबल बांटने का कार्य किया इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत 10 वर्षों से निरंतर ठंडक के मौसम में कंबल बांटने का कार्य किया जा रहा है जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड में राहत मिल सके वहीं सैकड़ो लोगों ने कंबल प्रकार खुशी का इजहार किया और आभार व्यक्त किया इस दौरान मुख्य रूप से आशुतोष सिंह सैनी राम जन्म यादव मंटू राय चंद्रशेखर राय संतोष राय राम बच्चन यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।



