जबलपुर में नर्मदा नदी में मिल रहा सीवेज का पानीः पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पोस्ट कर उठाए सवाल, सियासत गर्म,महापौर ने कहा फैलाया जा रहा भ्रम
Sewage water flowing into the Narmada River in Jabalpur: Former CM Digvijay Singh raises questions in a post, sparking heated political debate, with the mayor calling it a misinformation campaign.

मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी हैं। जबकि कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जबलपुर में नर्मदा नदी में गंदे पानी मिलने की चिंता जताई हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अगर तत्काल कदम नहीं उठाया तो संस्कारधानी में बड़ा हादसा हो सकता है।वही पूर्व सीएम की पोस्ट के बाद सियासत गरमा गई है ।जहाँ इस पोस्ट को लेकर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने पोस्ट पर पलटवार कर कहा की जिस तस्वीर को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह वायरल कर रहे हैं वह दो साल पुराना है।ये केवल भ्रम फैलाया जा रहा।जिस जगह की फ़ोटो वायरल की गई है आज की स्तिथि में वहा लगे ट्रीटमेंट प्लांट से प्रोसेस और फ़िल्टर होकर नाले का पानी नर्मदा में मिल रहा है ।वही ललपुर वाटर प्लांट से उसका कोई लेना देना नही है।जो नर्मदा का पानी ललपुर प्लांट आता है पहले वह टेंकवेल में जाकर फ़िल्टर होता है उसके बाद पुनः ललपुर प्लांट में फ़िल्टर होकर शहर वासियों को साफ और स्वछ पेयजल की आपूर्ति होती है ।महापौर ने कहा की कांग्रेस रोज भगवान को अलग से दो अगरबतीया लगाकर यही मांगती है की कोई ऐसी घटना हो जाये जिससे वह भाजपा के खिलाफ खड़े हो और राजनीति करने का मौका मिल जाये।महापौर ने कहा की वह शहर वासियों को सुनिश्चित करना चाहते है की शहर वासियों को शुद्ध और स्वछ पानी दिया जा रहा है।ऐसी कोई भी भ्रम की स्तिथि न बनाए।वही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पोस्ट के बाद कांग्रेस पार्षद दल नर्मदा में लगे ट्रीटमेंट प्लांट में पहुचा इस दौरान साथ मे निरीक्षण करने निगम कमिश्नर राम प्रकाश अहिरवार भी पहुचे इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल ने पानी का सैंपल मौके से जांच के लिए एकत्रित किया।जहा नेता प्रतिपक्ष ने कहा की नगर निगम लोगो के की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है लंबे समय से ट्रीटमेंट प्लांट बंद पड़ा हुआ है।जहा निगम की मशीनें और कर्मचारी मालवा उठाने में लगी है।कांग्रेस पार्षद दल ने सदन में भी कई बार इस विषय पर आवाज उठाई गई लेकिन सत्ता में बैठे नेताओ को शहर वासियों की कोई चिंता नही है।निरीक्षण के लिए पहुचे निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने कहा की ट्रीटमेन्ट प्लांट चालू है औऱ कोई गंदा पानी नर्मदा में नही मिल रहा है।शहर वासियों को फ़िल्टर और साफ और स्वछ पानी ही सप्लाई किया जा रहा है ।जिसको लेकर रोजाना पानी की सैंपलिंग की जाती हैं।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



