Deoria news, श्री राम कथा मर्यादा धर्म और शाहिद जीवन के मूल्य की नींव रखता है
श्री राम कथा मर्यादा धर्म और सही जीवन के मूल्य की नींव रखता है
अमृता त्रिपाठी
देवरिया।।
सलेमपुर, नगर के वार्ड न० 10 किशोरगंज स्थित संस्कृत पाठशाला में शुक्रवार को आचार्य कृष्ण पांडेय के सानिध्य में चल रहे 9 दिवसीय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस कथा वाचिका अमृता त्रिपाठी ने कथा का रसपान कराया। इसमें उन्होंने कहा कि यह कथा मर्यादा, धर्म और सही जीवन मूल्यों की नींव रखता है। हमें भगवान राम के आदर्शों- जैसे सत्य, न्याय, मर्यादा से जोड़ता है और मनुष्य जीवन के दुर्लभ अवसर का सदुपयोग करने का मार्ग दिखाता है, जिससे लोक और परलोक दोनों सुधरते हैं। यह कथा सुनने वाले के मन से संशय मिटाकर उसे ईश्वर और भक्ति से जोड़ती है। इस अवसर पर आयोजक समिति के लव वर्मा, यजमान गिरधारी राय, छेदी जायसवाल, सभासद करमवीर, अंकित जायसवाल, पंकज, चुन्नू श्रीवास्तव, संदीप मद्देशिया, सहित अन्य, श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


