Jabalpur news:धान का अवैध परिवहन करने वालों के ऊपर करवाई बिचौलियों की लगभग 4000 कुंटल जप्त
Action taken against those involved in illegal transportation of paddy, about 4000 quintals of paddy belonging to middlemen seized

जबलपुर /मध्य प्रदेश
जबलपुर में धान का अवैध परिवहन करने बिचौलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में जबलपुर जिले की पाटन तहसील में धान के अवैध परिवहन पर एसडीएम ने कार्रवाई की है और लगभग 4000 क्विंटल धान यहां पर जप्त की गई है एसडीएम को चेकिंग के दौरान एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली में भारी मात्रा में धान मिली थी और इसका परिवहन किया जा रहा था इसके बाद जब धान के कागजात को लेकर ट्रक और ट्रैक्टर के चालक से पूछताछ की गई तो किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले इसके बाद उक्त धान को जप्त करके कृषि उपज मंडी पाटन में रखवा दिया गया है बताया जाता है कि एक ट्रक में और एक ट्रैक्टर ट्राली में भारी मात्रा में अवैध रूप से धान का परिवहन किया जा रहा था जिसके बाद पाटन में एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने कार्रवाई की है कलेक्टर जबलपुर राघवेंद्र सिंह ने ने बताया कि धान के अवैध परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई जिले भर में चल रही है अनुभव स्तर पर भी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



