Deoria news, कांग्रेस नेता रामवृक्ष प्रसाद के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक

Deoria today news

कांग्रेस नेता रामवृक्ष प्रसाद के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक
देवरिया।
सलेमपुर। मझौली राज नगर पंचायत के वार्ड नं 2 निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलेमपुर के पूर्व विधायक राजा अवधेश प्रताप मल्ल के करीबी साथी रहे ,नगर पंचायत मझौली राज के पूर्व सभासद रामवृक्ष प्रसाद का 90 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन शुक्रवार की रात करीब 10 बजे हो गया। इनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय पर बैठक कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने इनके निधन को दल व समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोक व्यक्त करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि रामवृक्ष प्रसाद का सम्पूर्ण जीवन कांग्रेस व समाज की सेवा में व्यतीत हुआ,इनकी कमी सदैव खलेगी।शोक व्यक्त करने वालों में जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, अखिलेश मिश्र,ब्लॉक अध्यक्ष मनीष कुमार रजक, परमानन्द प्रसाद, सोनू कुमार, राजू खान,यूसुफ खान,सादिक अली, एम ए खान,पारस निषाद, सत्यवान पांडेय, अशोक कुमार,सुच्चन खान,डॉ याहिया अंजुम, मोहन प्रसाद, सुरेंद्र यादव, कौशलेंद्र वर्मा,विपिन पांडेय, भोला मिश्र, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, बब्लू पासवान, प्रभुनाथ शर्मा,डॉ नरेन्द्र यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। अंत में मृतात्मा की शान्ति के लिए दो मिनट के लिए मौन धारण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button