Jabalpur news:जबलपुर में खनन माफिया का तांडव, तहसीलदार को डंपर चढ़ाने की धमकी

जबलपुर में फिर उजागर हुआ खनन माफिया का खौफ

जबलपुर:एक बार फिर जबलपुर में खनन माफिया की गुंडागर्दी सामने आई है। मानेगांव क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर जांच करने पहुंचे तहसीलदार रविंद्र पटेल और माइनिंग राजस्व अधिकारियों का रास्ता रोक दिया गया।इस दौरान खनन माफिया द्वारा अधिकारियों से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में माफिया रोहित जैन, तहसीलदार रविंद्र पटेल को डंपर चढ़ाने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो में रोहित जैन को कहते हुए सुना जा सकता है,“चढ़ा दो डंपर, देख लेंगे”।मामले की गंभीरता को देखते हुए बरगी थाना पुलिस ने आरोपी रोहित जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button