Jabalpur accident:दो ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत, सड़क पर मची अफरा-तफरी
Jabalpur news:ट्रक भिड़ंत के बाद सड़क के दोनों ओर लगा जाम

जबलपुर:जबलपुर के बरेला शारदा मंदिर के पास चौराहे में एक भीषण ट्रक हादसा हो गया। आमने-सामने से दो ट्रक आपस में टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
भीषण टक्कर के कारण दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
सूचना मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



