Deoria news, सिद्धि मिश्रा वह गरीब महिलाओं की प्रबल ही तैसी है प्रियंका गांधी डॉक्टर धर्मेंद्र पांडे

दबे कुचले व गरीबों ,महिलाओं की प्रबल हितैषी हैं प्रियंका गांधी – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय
देवरिया।
सलेमपुर । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर केक काटकर व पौधरोपण कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि दबे कुचले, गरीबों व महिलाओं की प्रबल हितैषी हैं प्रियंका गांधी । इन्होंने संसद में दलितों, गरीबों,शोषितों व पीड़ित व्यक्ति की आवाज को दमदारी से उठाने का काम किया है। आज देश को ऐसे ही मजबूत नेता की आवश्यकता है। प्रियंका गांधी का सम्पूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित है।जिला महासचिव रजनीश प्रसाद ने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की पीड़ा को उठाकर उसका समाधान कराने का काम कर रहे हैं।वह दलित,अल्पसंख्यक , पिछड़े समुदाय व पीड़ित व्यक्ति की सच्ची हितैषी हैं। इनका जीवन समाज के लिए समर्पित है। कार्यक्रम को उदयनारायण तिवारी, मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद,सुनील कुमार तिवारी, राजकुमार पटवा, लालजी प्रसाद,कार्तिकेय तिवारी, जाबिर खान ,मोहन प्रसाद,अखिलेश मिश्र, रोहित यादव, राकेश यादव, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, गंगासागर मिश्र, विजयलाल,आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button