Deoria news, गौशाला निर्माण के खिलाफ वार्ड वासियों ने दिया डीएम को ज्ञापन
गौशाला निर्माण के खिलाफ वार्डवासियो ने दिया डीएम को ज्ञापन
देवरिया
स्थानीय भलुअनी नगर पंचायत के वार्ड नं 2 गौतम बुद्ध नगर में नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित गौशाला निर्माण के खिलाफ वार्ड वासियो ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन देकर उक्त गौशाला को किसी अन्य स्थान पर बनाने की मांग की है। पूर्व विधायक स्वामी नाथ यादव के नेतृत्व में वार्ड वासियो ने डीएम दिव्या मित्तल को दिए ज्ञापन मे यह आरोप लगाया कि गौतम बुद्ध नगर मे प्रस्तावित गौशाला से उनकी आवासीय /कृषि भूमि पर असर पडेगा, हालांकि उक्त जगह बरसात के दिनो में पानी से डुब जाता है। जिसके कारण पशुओ की मृत्यु होने पर निकट की घनी आबादी प्रभावित होगी।
इस दौरान सभासद पोतन पासवान, हरिकेश यादव, योगेश पांडेय, संतोष यादव, अभय यादव, प्रेम यादव, नंदलाल, नन्हू, रामसिंगार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



