Deoria news, युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है स्वामी विवेकानंद अभय पांडे

Deoria today news

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद, अभय
देवरिया।
बरहज स्थानीय रंजू सिंह महाविद्यालय सोनाड़ी ,देवरिया में आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ सभा का आयोजन किया गया । सभा को संबोधित करते हुए अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक महान विचारक, समाज सुधारक,वेदान्त के विख्याता और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। 12 जनवरी 1963 में कलकत्ता के एक कुलीन बंगाली कायस्थ परिवार में जन्मे विवेकानन्द आध्यात्मिकता की ओर झुके हुए थे। वे अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से काफी प्रभावित थे जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवों मे स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व हैं, इसलिए मानव की सेवा द्वारा परमात्मा की भी सेवा की जा सकती है। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व पंथ महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। इस सम्मेलन के बाद वह युवा संन्यासी के रूप में दुनिया के सामने आए। हम सभी को उनके जीवन के प्रसंगों से सीख लेनी चाहिए।
सभा को मुख्य रूप से डॉ राखी रावत, विनोद कुमार सिंह, बलराम तिवारी ने सम्बोधित किया। सभा में नवनीत भारती, सिद्धि मिश्रा, अनामिका, पूजा,रागनी, प्रियंका, रोशनी, रिंकी, आकांक्षा, अंशिका, आयुष शुक्ला, विवेकानंद तिवारी आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button