Azamgarh news:खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बैठक संपन्न,खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
Azamgarh news:Meeting concluded at Block Education Officer's office, necessary guidelines given by Block Education Officer

गंभीरपुर/ आजमगढ़।खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदपुर, जनपद आजमगढ़ के कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापक की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार तथा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।बैठक में खंड क्षेत्र के समस्त प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि वे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्राप्त धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित कराते हुए प्रत्येक बच्चे के अभिभावकों को जूता, मोजा, स्वेटर एवं ड्रेस क्रय करने हेतु प्रेरित करें।साथ ही ड्रॉपआउट बच्चों का चिन्हांकन कर उनका पुनः नामांकन विद्यालय में कराते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाने पर बल दिया गया।खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि विभाग द्वारा smc खाते एवं अन्य मदों में भेजी गई समस्त धनराशि का समयबद्ध एवं नियमानुसार उपभोग सुनिश्चित किया जाए।विद्यालयों को निर्देशित किया गया कि
शीतकालीन अवकाश समाप्त होने से पूर्व विद्यालय परिसर की पूर्ण रूप से साफ-सफाई कराई जाए।विद्यालय की रंगाई-पुताई का कार्य 26 जनवरी 2026 से पूर्व पूर्ण कर लिया जाए।प्रत्येक माह यूनिट टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाए।विभाग द्वारा संचालित समस्त शैक्षिक ऐप का नियमित प्रयोग किया जाए।खंड शिक्षा अधिकारी श्री रवि प्रकाश ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसके लिए सभी प्रधानाध्यापक पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।



