Mau news:ट्रक की टक्कर से बाइकसवार दो गंभीर रूप से घायल। कुछ दिन पहले विदेश से घर आए युवक की मौत

Mau today news

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बनगावा मोड़ के पास बुधवार की देर रात्रि रिश्तेदारी से घर आ रहे युवकों की मोटर साइकिल को तेज गति अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दिया। फलस्वरूप दोनों टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लेकर गए। स्थिति गम्भीर होने के चलते डाक्टर उनको मऊ रेफर कर दिया। रास्ते में मोटर साइकिल के पीछे बैठे युवक बृजेश प्रजापति22 की मौत हो गई। मृतक कुछ दिन पूर्व ही विदेश से घर आया था।
जानकारी के अनुसार बड़ागांव बाजार निवासी स्व त्रिलोकी प्रजापति बड़ागांव भारोटी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मकान बना कर रह रहे थे। उनके पांच पुत्रों में सबसे छोटा था। बुधवार को वह शाम को अपने परिचित अखिलेश यादव के साथ मोटर साइकिल से बुआ के घर चीयूटीडाढ़ खिचड़ी लेकर गया था। वापस आते समय मोटर साइकिल अखिलेश यादव चला रहा था। पीछे बैठा था। जब दोनों घर से 5सौ मीटर दूरी पर पहुंचे तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार कर भाग निकला। टक्कर से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लेकर गए। जहां से डाक्टर ने स्थिति गंभीर देख कर मऊ रेफर कर दिया। मऊ पहुंचने से पहले ही बृजेश प्रजापति 22की मौत हो गई। अखिलेश यादव का मऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक कुछ दिन पूर्व ही विदेश से घर आया था। परिवार के लोग उसकी शादी तय करने में लगे थे। मौत की खबर मिलते ही माता गुलाबी देवी के साथ भाइयों अमित, अनिल आदि का रोते रोते बुरा हाल रहा। कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक की लाश घर आने पर घर के साथ आसपास का माहौल गमगीन हो गया। माता के करुण क्रंदन से हर कोई की आँखें नम हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button