Mau accident:अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम
Mau accident: Young man dies after being hit by an unknown vehicle, chaos ensues
घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के चीनी मिल के समीप बुधवार रात करीब 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीररूप से घायल दो युवक में से एक बृजेश प्रजापति22 की मऊ जाते समय मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल अखिलेशयादव की भी इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी। । हादसा रात करीब 10 बजे के आसपास हुआ जब दोनों युवक अपने फुआ के यहां से खिचड़ी देकर वापस लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृजेश प्रजापति (22) निवासी बड़ागांव उत्तरी तथा अखिलेश यादव (22) निवासी बड़ागांव उत्तरी दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिऊटीडाड़ स्थित अपने फुआ के घर बुधवार शाम लगभग 5 बजे खिचड़ी लेकर गए थे। वहां से लौटते समय घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चीनी मिल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बृजेश प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अखिलेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जहां उसका उपचार चल रहा था और शुक्रवार की सुबह उसने भी दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक अखिलेश यादव तीन भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के घर पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



