Deoria news, महान शिक्षा विद केशव चंद्र मिश्र की मनाई, पुण्यतिथि
महान शिक्षाविद केशव चंद्र मिश्र की मनाई गई पुण्यतिथि
देवरिया।
जनपद के सलेमपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम माडोपार में, मारकंडे धाम जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में प्रतिवर्ष की बात इस वर्ष भी आचार्य केशव चंद्र मिश्र शिक्षाविद की पुण्यतिथि, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आजनेय दास जी महाराज रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत शिक्षक सम्मान समारोह एवं कंबल वितरण का आयोजन उनके तृतीय पुत्र अधिवक्ता अखिलेश चंद्र मिश्र प्रयागराज के सौजन्य से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं श्री मिश्र की मूर्ति पर माल्या अर्पण के साथ प्रारंभ हुआ
विशिष्ट अतीत के रूप में देवरहा बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास जी महाराज एवं डॉ अजय मणि त्रिपाठी प्रधानाचार्य रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि आचार्य केशव चंद्र मिश्र सामान्य नहीं बल्कि विशेष थे ऐसी विभूतियां बर्ले धरा धाम पर आती है इन्होंने शिक्षा जगत में जो कार्य किया उसकी पूर्ति कोई नहीं कर सकता आचार्य केशव चंद्र मिश्र शिक्षा जगत के मालवीय थे।
मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय देश के अंदर शिक्षा का अभाव था ऐसी विषम परिस्थितियों में आचार्य केशव चंद्र मिश्र द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों की नींव रखकर विद्यालय बनाकर शिक्षा देने और दिलाने का काम किया शिक्षा जगत में आपका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है आज वह हम लोगों के बीच नहीं है लेकिन उनकी यश कीर्ति समाज में देखने को मिल रही है
कार्यक्रम के दौरान राम भरोसा शुक्ला, परमेश्वर जोशी, आनंद मिश्र, शेषनाथ तिवारी, कवि गिरधर करूंण ,ध्रुव नारायण मिश्रा, शशि भूषण चतुर्वेदी, नरेंद्र नाथ मिश्र, रामविलास तिवारी, प्रेम शंकर मिश्र देवेंद्र मिश्रआदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन अभिषेक मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता बच्चा पाठक ने किया।



