Deoria news, राम सवारी मकसूदन सेवा संस्थान की तरफ से समाचारपत्र वितरण एवं गरीबों को किया कंबल वितरित
Mau today news
राम सवारी मकसूदन सेवा संस्थान की तरफ से समाचार पत्र वितरण एवं गरीबों को किया गया कंबल वितरित।
देवरिया।
बरांव गांव स्थित रामसंवारी मधुसूदन सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को समाचार पत्र वितरकों और जरूरतमंदों में गर्म वस्त्र आदि सामान वितरित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम बरहज विपिन कुमार द्विवेदी ने कहा कि सशक्त राष्ट्र निर्माण में हर कोई का मजबूत होना आवश्यक है। जिसके लिए एक- दूसरे के सहयोग में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मौसमों में समाचार पत्र वितरक देश-विदेश की खबरों को हम तक पहुंचाते हैं। इस दौरान शेषनाथ तिवारी, मैनेजर गोंड, सुशील कुमार पांडेय, कृष्णमुरारी पांडेय, ज्ञानेन्द्र पांडेय, मैनेजर पांडेय, नितिन श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, प्रवीण चन्द्र पांडेय, निशांत, रामानन्द आदि मौजूद रहे।



