Jabalpur news:छुई खदान में युवक के साथ हुई चाकूबाजी,घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी
A young man was stabbed in Chhui Mine, injured and admitted to the district hospital, police are searching for the accused.

जबलपुर के सिविल लाइन थानांतर्गत छुई खदान में पुरानी रंजिश के चलते अन्ना मौहल्ला निवासी देबू स्वामी पर विवाद करते हुए दो बदमाशो ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया और फरार हो गए।वही घायल को जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती करवाया गया है।जहा सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की पतासाजी शुरू कर दी है।वही मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी अनूप नामदेव ने बताया की अन्ना मौहल्ला निवासी देबू स्वामी अपने दोस्तों के साथ छुई खदान मजार के पास गए हुए थे इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते मौके पर पहुचे अरमान ठाकुर और निशांत उर्फ छोटू द्वारा विवाद करते हुए देबू पर चाकू से हमला कर देबू को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।वही आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



