Jabalpur news:अपनी हक की भूमि का केस जितने के बाद भी पीड़ित गरीब परिवार की भूमि हड़पने मारपीट कर रहे दबंग,पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार
Even after winning the case for their land rights, the powerful people are still assaulting and grabbing the land of the poor victim family; the victim family appealed to the SP.

लोकेशन जबलपुर
जबलपुर के सिहोरा के तलाड़ गांव पीड़ित बुजुर्ग भकोली की जमीन पर गांव के दबंग मालगुजार नितिन खरिया और सोनू खरिया जमीन पर कब्जा करने की नीयत से भकोली और उसके परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें उनकी भूमि से बेदखल करना चाहते है।जहा मालगुजार भाई करीब 30 से 40 लोगो के साथ भकोली के घर पहुचे और जमकर तोड़फोड़ कर दी और जमीन खाली न करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहे है।पीड़ित परिवार ने सिहोरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन मालगुजार की दबंगई के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की जबकि उक्त नजूल की जमीन का केस भकोली और उसका परिवार सभी जगह से जीत चुका है उसके बावजुद दबंग मालगुजार न्यायालय की बात न मानकर जबरन भकोली की जमीन पर बने मकान को बुलडोजर की मदद से गिरा दिया।जहाँ पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुचा और न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की जहा पीड़ित भकोली ने कहा की अगर उसे न्याय नही मिला तो आखरी रास्ता उसके पास आत्महत्या का होगा।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



