Deoria news, मुख्य विकास अधिकारी ने चार विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने चार विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण।
देवरिया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोनू घाट, प्राथमिक विद्यालय सुविखर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुविखर एवं प्राथमिक विद्यालय पार्वतीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक, प्रशासनिक एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मिड-डे मील योजना के अंतर्गत परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा स्वयं भोजन कर उसकी गुणवत्ता, स्वाद एवं स्वच्छता का जायजा लिया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक पाए जाने पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि बच्चों को पौष्टिक एवं मानक के अनुरूप भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली ड्रेस एवं पाठ्य-पुस्तकों की उपलब्धता की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि सभी पात्र बच्चों को ड्रेस एवं पाठ्य-पुस्तकें समय से अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि पठन-पाठन प्रभावित न हो।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button