जबलपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का एसपी कार्यालय घेराव

पूर्व मंत्री लखन घंघोरिया ने दी चेतावनी आरजकता पर लगाम नही लगी तो जबलपुर करेंगे बंद

जबलपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था और शहर में फैली आरजकता को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष यश घंघोरिया के नेतृत्व में रामलीला मैदान से पुलिस प्रशाशन के खिलाफ़ रैली का आयोजन किया गया जहा इस दौरान एसपी कार्यालय का घेराव करने पहुँचे सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी कार्यकार्ताओ के साथ पूर्व मंत्री विधायक लखन घंघोरिया और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।जहा कांग्रेस नेता लखन घंघोरिया ने कहा की शहर में लगातार आरजकता का माहौल बना हुआ है।शहर में नशे का कारोबार फल फूल रहा है आये दिन हत्याए हो रही है और पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में पूर्व मंत्री ने आरोप लगाए की सत्ता के दबाव में पुलिस काम नही कर रही या माफियाओ और पुलिस की सांठ गांठ के चलते खुलेआम सब चल रहा है।वही पूर्व मंत्री ने एसपी के नाम ज्ञापन सौपते हुए कहा की अगर शहर में जल्द ही कानून व्यवस्था पटरी पर नही आती है और अपराधियों और नशे के कारोबार पर लगाम नही लगती है आने वाले समय मे कांग्रेस जबलपुर बंद का आह्वाहन करेगी।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button