Jabalpur news:प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में रांझी में युवा कांग्रेसियो ने सीएम योगी का फूंका पुतला

Youth Congress workers in Ranjhi burnt an effigy of CM Yogi to protest against the insult to Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda at the Prayagraj Magh Mela.

प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रशासन ने रोक दिया, जिसके बाद बवाल मच गया. इसके बाद शंकराचार्य धरने पर बैठ गए और मेला प्राधिकरण ने उनके शिविर में लगे उस बोर्ड पर आपत्ति जता दी, जिसमें उन्हें ‘ज्योतिष पीठ का शंकराचार्य’ लिखा गया है।वही इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने आड़े हाथो लेते हुए योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।जहा इसी कड़ी में रांझी के दर्शन सिंह तिराहे में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के हुए अपमान को लेकर यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया।इस दौरान कांग्रेसियो ने कहा जिस प्रकार से शंकर्याचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का यूपी सरकार के अधिकारियों और मेला प्रशाशन ने अपमान किया और संत समाज को लेकर दोहरी भूमिका निभाई जा रही उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।युवा कांग्रेसियो ने सीएम योगी का पुतला फूंककर विरोध जताया है ।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button