Deoria news, विद्यालय के बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करें चिकित्सक, सीएमओ
विद्यालयों में बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करें चिकित्सक:सीएमओ
देवरिया।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले में रोगों की प्रभावी निगरानी और समय पर रोकथाम को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार बैठक की गईं। बैठक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कार्यरत चिकित्साधिकारियों के लिए आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि यूनीफाइड डिजीज सर्विलांस प्लेटफार्म पोर्टल पर विभिन्न बीमारियों का ऑनलाइन विवरण दर्ज किए जाने से रोगों की समय रहते पहचान, निगरानी और नियंत्रण संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि आरबीएसके के तहत कार्यरत चिकित्साधिकारी अब विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और जांच के दौरान पाई जाने वाली सभी बीमारियों की जानकारी अनिवार्य रूप से यूडीएसपी पोर्टल पर दर्ज करेंगे। आरबीएसके टीम फील्ड में रहकर अपने कार्यों को करे। सीएचसी, पीएचसी पर आरबीएसके का कोई भी चिकित्सक कार्य नहीं करेगा
सीएमओ ने कहा कि इस व्यवस्था से बच्चों में होने वाली संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियों की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार और भविष्य में संभावित रोग प्रकोप की रोकथाम में मदद मिलेगी। साथ ही जनपद स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़े अधिक सटीक रूप से उपलब्ध होंगे, जिससे नीति निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकेगा।
बैठक में एसीएमओ डॉ अजय शाही, डीपीएम पूनम, डीएचसी विश्वनाथ मल्ल मौजूद रहे।



