गोरखपुर में बछड़े का कटा सिर मिलने से तनाव, विहिप ने 24 घंटे में गिरफ्तारी की मांग
गोरखपुर में धार्मिक माहौल बिगाड़ने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

Jabalpur news:
विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री विशाल नामदेव ने बताया कि आज भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा साल है, शहर का माहौल खराब करने के लिए किसी जिहादी का ये काम है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में अपराध को करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गौ अधिनियम और धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराएं उसके ऊपर लगाई जाए,विश्व हिंदू परिषद के सदस्य विकास खरे ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से भी मांग की है कि इस तरह की घटना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर गोरखपुर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 325 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए, आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही बछड़े का जो कटा हुआ सिर मिला है, उसका भी पीएम करवाया जा रहा है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



