Azamgarh news:मझौरा ग्राम पंचायत में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति का हुआ अनावरण

Azamgarh news: The statue of Maharaja Suheldev was unveiled in Majhaura Gram Panchayat.

पवई ( आजमगढ़ ) । फूलपुर तहसील के पवई मझौरा ग्राम पंचायत में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का 1017वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है और इसी पावन अवसर पर उनकी मूर्ति की स्थापना होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर समाज के महान योद्धा, विद्वान एवं कुशल शासक थे, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता रिबई राजभर दिलीप राजभर मंच संचालक वेद प्रकाश मुन्ना यादव ने किया यहां पर उपस्थित रोहित बिन्द प्रमोद यादव मुकेश बीडीसी सुनील राजभर प्रमोद राजभर इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button