Azamgarh news :चोरी के समान के साथ मोटर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
चोरी के समान के साथ मोटर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह अंतर्गत सरायमोहन निवासी शरद कुमार राय पुत्र श्री शिवमूर्ति राय द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि उनका दो हार्स पावर का मोटर पम्प अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिसमें मोटर के ऊपर लगा लोहे का बॉक्स एवं दो बंडल तार भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक दिन पूर्व ग्राम खर्राट निवासी शिवम राय (राहुल) पुत्र स्व0 सर्वेश राय का भी दो हार्स पावर का मोटर पम्प चोरी हो गया था। दोनों घटनाएं एक ही गिरोह द्वारा कारित की गई प्रतीत होने पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 05/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
दिनांक 25.01.2026 को थाना बरदह पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर
1. सूरज उर्फ एसपी पुत्र तहसीलदार
2. रोहित बिन्द पुत्र उमाशंकर
दोनों निवासी ग्राम फतुही, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को पूछताछ हेतु थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने लगभग 5–6 माह पूर्व जयप्रकाश राय महाविद्यालय से एक इन्वर्टर, एक बैटरी एवं एक मोटर पम्प चोरी किया था तथा जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में ग्राम खर्राट एवं सरायमोहन के सिवान से दो मोटर पम्प चोरी किए थे, जिन्हें फेरी करने वाले कबाड़ियों को बेच दिया गया। शेष सामान को ग्राम महुजा स्थित चीनी मिल के खंडहर में छिपाकर रखा गया था।
अभियुक्तों की निशानदेही पर संबंधित मुकदमे से जुड़े दो अदद मोटर पम्प के पार्ट, एक अदद चोरी की ल्यूमिनस बैटरी, एक अदद ल्यूमिनस इन्वर्टर तथा एक अदद लीडर मोटर पम्प बरामद किया गया। अभियुक्तों को समय 12:30 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।



