Azamgarh news :जायदाद विवाद में पिता की हत्या करने वाला पुत्र कत्ल के समान के साथ गिरफ्तार
जायदाद विवाद में पिता की हत्या करने वाला पुत्र कत्ल के समान के साथ गिरफ्तार

थाना बरदह अंतर्गत ग्राम राजेपुर निवासी सुजीत राय द्वारा सूचना दी गई कि उनके पिता की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। जांच-पड़ताल के दौरान ज्ञात हुआ कि मृत्यु स्वाभाविक नहीं है तथा जायजाद को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। उक्त सूचना के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 25/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
विवेचना के क्रम में अभियुक्त अजीत राय उर्फ टप्पू पुत्र स्व0 रामाश्रय राय का नाम प्रकाश में आया। आज दिनांक 25.01.2026 को थानाध्यक्ष बरदह द्वारा अभियुक्त को त्रिवेणी मोड़ से समय 11:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का बसूला (लकड़ी का हत्था लगा) बरामद किया गया।



