Azamgarh news :शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना पवई पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर यह तथ्य संज्ञान में आया कि अभियुक्त आलोक रंजन पुत्र रामदुलार यादव, निवासी रामनगर, थाना पवई, जनपद आजमगढ़ द्वारा एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0 0013/2026, धारा 137(2), 87, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 7/8 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
आज दिनांक 25.01.2026 को व0उ0नि0 गोपाल जी मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त आलोक रंजन पुत्र रामदुलार यादव को कलान चौराहा से समय करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button