Deoria news, गणतंत्र दिवस पर शहीदों के नाम निकली भव्य शोभायात्रा

गणतंत्र दिवस पर शहीदों के नाम निकली भव्य शोभायात्रा।
देवरिया।
बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बारा दीक्षित चौराहे से, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर शहीदों के नाम शोभायात्रा निकाली गई विगत कई वर्षों से इस कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र के समाजसेवी देवेश उर्फ आकाश तिवारी द्वारा किया जाता है जिसमें क्षेत्र के तमाम युवा भाग लेते हैं आज की शोभायात्रा में सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजेंद्र लाहणी, राजगुरु सुखदेव, महात्मा गांधी, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल ,और जनपद के तमाम शहीदों के चित्र वाहनों पर लगे हुए शोभा यात्रा का शोभा बढ़ा रहे थे नौजवानों द्वारा भारत माता की जय अमर शहीदों की जय गणतंत्र दिवस अमर रहे जैसे नारों से गुजरने वाले मार्ग गूंज उठे। शोभा यात्रा का समापन अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के समाधि स्थल अनंत पीठ पर आकर अमर शहीद को नमन करते हुए माल्यार्पण किया गया इस कार्यक्रम में प्रमोद सिंह प्रशांत मिश्रा टिंकल बाबा रवि प्रकाश जितेंद्र कुमार भरत तिवारी संजीव सिंह जितेंद्र कुमार सहित हजारों की संख्या में युवा , द्वारा कार्यक्रम सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button