Mau news:घोसीनगर के पास ग्रामीणक्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्रदिवस, वंदे मातरम् के गीत से गुंजायन रहा क्षेत्र
Mau today news
घोसी। मऊ।घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 77वा गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं अर्धसरकारी संस्थाओं के साथ विद्यालयों में ध्वजारोहण के विविध संस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रभातफेरी निकाल कर स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीदों को नमन किया गया। नगर में लिटिल फ्लावर स्कूल बनगावा के साथ स्वामीविवेकानंद विद्यालय घोसी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत झाकियों के साथ बैंड वादन के बीच वंदे मातरम् के घोष के साथ प्रभातफेरी निकाल कर नगर को देशभक्ति मय कर दिया।
घोसी तहसील के प्रांगण में एसडीएम अशोककुमारसिंह ने तहसीलदार डॉ धर्मेन्द्रपांडेय, एन टी अभिषेक वर्मा एवं कर्मचारियों, अधिवक्ताओं के उपस्थित में ध्वजारोहण किया। साथ उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की रक्षा, निष्पक्ष मतदान आदि की शपथ लिया। कोतवाली में कोतवाल प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया।
घोसी नगर से सटे सेंट जेवियर्स सेकेंडरी स्कूल भावनपुर कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निदेशक श्रीमती दीपिका जायसवाल एवं गौतम जायसवाल ने सम्पन्न कराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और पूरे परिसर में “जय हिंद” के नारों से वातावरण देशभक्ति से भर गया।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत,ये नृत्य, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संविधान के महत्व को दर्शाया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
इस अवसर परपरिसर निदेशक श्रीमती दीपिका जायसवाल एवं गौतम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। इस अवसर पर प्रिसिपल डॉ. कमला पती ठाकुर, ब्रिजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
कुमारपारमार्थ पीजी कालेज कल्याणपुर में प्रबंधक राजेन्द्र कुमार यादव ने शिक्षकों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जुनियर हाई स्कूल धरौली में प्रधानाध्यापक डा रामबिलास भारती ने शिक्षकों,विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करने के साथ सभी को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
लालसर कृषक पीजी कालेज टकटेउवा रामपुर में प्रबंधक सूर्यभान यादव ने शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण करने के साथ जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की बात कही।



