Mau news:गणतंत्रदिवस पर एसपी द्वारा उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित हुए घोसी कोतवाल

Mau today news

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली के कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह को गणतंत्रदिवस पर कर्तव्यनिष्ठता एवं प्रभावी कार्यवाही को लेकर एसपी इलामारनजी द्वारा प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी इलामारनजी ने कहा कि जिले मे शांतिव्यस्था, सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने के साथ अपराध और अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं अनावरण में पुलिस का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा है। यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया जा रहा है। सभी पुलिस कर्मियों से अपेक्षा है कि जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि कायम रखते हुए अपराध नियंत्रण कर जनपद को अलग पहचान देने में सहयोग करें।
प्रशस्तिपत्र पाने पर कोतवाल ने एसपी सहित उच्चाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान घोसी पुलिस कर्मियों का है।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने कहा कि यह सम्मान मुझे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ अपराध नियंत्रण, जनता की समस्याओं के निवारण में अपने सहयोगियों के साथ पूरे मनोयोग से कार्य करने की प्रेरणा देगी। मेरी कोशिश रहेगी कि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ आमलोगों की समस्याओं का समाधान करे। सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखना मेरी प्राथमिकता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button