Azamgarh news:निजामाबाद तहसील परिसर में 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया दिलाई गई शपथ।
77th Republic Day was celebrated in Nizamabad Tehsil premises and oath was administered.

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़।निजाबाद तहसील परिसर के प्रांगण में खचाखच भरे लोगों के बीच उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने 77 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए झंडे को सलामी लेते हुए राष्ट्रगान किए।उपजिलाधिसीकारी ने उन वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाले जिन्होंने आजादी के लिए हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए।इस आजादी को पाने के लिए कितनी माताओं ने अपनी कोख सुनी कर दी कितनी बहनों की मांग उजड़ गई।तब किसी तरह यह आजादी हमें मिली है।उपजिलाधिकारी ने कहा कि आजादी हमें मिली है तो आज हम यह संकल्प लेते हैं कि हम मिलकर एक अखंड भारत का निर्माण करेंगे तहसील के प्रत्येक कर्मचारी को राष्ट्र के प्रति शपथ दिलाई गई। आज तहसील परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। तहसील सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।सभागार में स्वतंत्रता सेनानियों समाज में उत्कृष्ट योगदान करने के लिए लेखपालों , स्वतंत्रता सेनानियों,समाजसेवियों को अंगवस्त्रम देकर उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सम्मानित किए।तहसील प्रांगण में कई स्कूलों के बच्चों द्वारा झांकी और प्रभात फेरी निकाली गई।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह,तहसीलदार चमन सिंह राना,नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी तहसील के सभी कर्मचारी,राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मौजूद रहे।



