आजमगढ़:गुमशुदा अर्जुन की तलाश में परेशान परिजन, पुलिस जुटी खोजबीन में
Family members are desperately searching for missing Arjun, police are engaged in the search.

अहरौला/आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर पुर ग्राम निवासी अर्जुन (उम्र लगभग 65 वर्ष) बीते कई दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार अर्जुन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उनका इलाज चल रहा था।बताया जा रहा है कि अर्जुन 22 जनवरी की रात करीब 9 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी।अर्जुन की पहचान भेषभूषा के अनुसार लंबे कद और गोरे रंग के व्यक्ति के रूप में बताई जा रही है। काफी प्रयासों के बावजूद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने अहरौला थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अर्जुन की तलाश में जुट गई है।परिजनों ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को अर्जुन के बारे में कोई जानकारी मिले तो नजदीकी थाना या परिजनों को सूचित करें। या थाना अहरौला के सीयूजी नंबर 9454402903 पर इसकी सूचना दे ताकि हम लोग अपने परिवार से मिल सके ।



