Azamgarh news:नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका: यूपी एसटीएफ और वाराणसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कुख्यात विकास तस्करविकास सिंह नरवे गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ और वाराणसी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई जिलों में फर्जी कंपनियों के जरिए नशीली सिरप सप्लाई का आरोप

यूपी एसटीएफ और वाराणसी पुलिस को लंबे समय से वांछित कुख्यात अपराधी विकास सिंह नरवे को पुलिस ने सिद्धार्थनगर के पास इंडो–नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास सिंह पर आज़मगढ़, जौनपुर और वाराणसी सहित कई जिलों में फर्जी कंपनियां बनाकर नशीली सिरप की अवैध सप्लाई करने का गंभीर आरोप है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी के नेटवर्क का संचालन कर रहा था। विकास सिंह की गिरफ्तारी को नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता और निर्णायक कार्रवाई माना जा रहा है।

कौन है विकास सिंह नरवे?

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी विकास सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम लंबे समय से प्रयासरत थी। टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके घर पर दबिश दी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार मिला। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही फरार चल रहा था।एसटीएफ टीम ने इस दौरान आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button