Deoria news, कलेक्ट परिसर में जिलाधिकारी ने पराया राष्ट्रीय ध्वज

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
देवरिया।
सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय सहित पूरे जिले में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण के बीच विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों एवं कॉलेजों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली गईं तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान की उद्देशिका की शपथ ली गई। विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया।
जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ध्वजारोहण के साथ उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को भारतीय संविधान में निहित कर्तव्यों तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। देश की स्वतंत्रता एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम के क्रम में जिलाधिकारी सुभाष चौक पहुंचीं, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके साहस, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति को नमन किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रेम नारायण सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी न्यायिक सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button