Deoria news, थाना गौरी बाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार एक लाइसेंसी राइफल 315 बोर बरामद
थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, 01 लाइसेंसी रायफल 315 बोर बरामद।
देवरिया।
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 32/2026 धारा 109(1),115(2), 351(3), 352 बीएनएस, 7 सीएलए एक्ट व 30 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अशोक पाण्डेय पुत्र विश्वनाथ पाण्डेय निवासी बांकी फुलवरिया थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को आज दिनांक 27.01.2026 को मुखबिर की सूचना पर बैतालपुर कस्बा पूर्वी ढाला के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 01 लाइसेंसी रायफल 315 बोर बरामद कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.01.2026 को वादी श्री वीरेन्द्र यादव निवासी बांकी फुलवरिया थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया द्वारा थाना गौरीबाजार पर तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त अशोक पाण्डेय आदि द्वारा जमीनी विवाद व निर्माण कार्य रोकने की बात को लेकर गाली गुप्ता देते हुए मारा पीटा गया तथा जान से मारने की नियत से लाईसेन्सी रायफल 315 बोर से फायरिंग कर आम जन में अफरा तफरी मचा दिया गया, जिसके संबंध में थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 32/2026 धारा 109(1),115(2), 351(3), 352 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्तगण अभिषेक पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय व विनोद पाण्डेय पुत्र विश्वनाथ पाण्डेय निवासीगण बांकी फुलवरिया थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया को दिनांक 26.01.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजवाया जा चुका है।



