Azamgarh news:चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य फाइनल,अजमतगढ़ क्लब फूल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
Grand final of four-day cricket tournament, Azamgarh Club Phool Cricket Tournament concluded

सगड़ी/आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में आयोजित चार दिवसीय अजमतगढ़ क्लब फूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार की शाम बड़े ही रोमांचक अंदाज़ में खेला गया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई मजबूत टीमों ने प्रतिभाग किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।टूर्नामेंट का आयोजन अध्यक्ष कुनाल राजभर एवं अफ़सर अंसारी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता सुमित जायसवाल, अरुण, राज, आनंद और अनुराग का विशेष योगदान रहा। सभी मैच 6 ओवर के प्रारूप में खेले गए।प्रथम पुरस्कार: ₹3100 नगद एवं ट्रॉफी — डॉ. रविंद्र जी की ओर से द्रुतीय पुरस्कार: ₹2100 नगद एवं ट्रॉफी — डॉ. दीपक जायसवाल की ओर से सेमीफाइनल मुकाबले पहला सेमीफाइनल तरोवका और काजीगांव के बीच खेला गया, जिसमें तरोवक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 102 रन बनाए। जवाब में काजीगांव की टीम केवल 67 रन ही बना सकी और प्रतियोगिता से बाहर हो गई। इस जीत के साथ तरोवक ने फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बकोपुर और के0एल0जी0 सेवा सदन लीजेंडरी अजमतगढ़ के बीच खेला गया। बकोपुर की टीम ने 121 रन बनाकर 122 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए के0एल0जी0 लीजेंडरी अजमतगढ़ की टीम ने महज 4.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला फाइनल मैच तरोवक और के0एल0जी0 सेवा सदन लीजेंडरी अजमतगढ़ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर तरोवक की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। तरोवका की टीम ने 5 ओवर में 51 रन बनाए। जवाब में के0एल0जी0 सेवा सदन की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया। विजेता टीम में प्रमुख रूप सेमुलायम यादव, डॉ. रविंदर यादव, सहवंत सोनकर, आराफ, अमन, अरीब, गुड्डू यादव, सफावन, सिबान और नोसिम शामिल रहे। फाइनल के बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आयोजकों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के खेल आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और आपसी भाईचारे को भी मजबूती मिलती है।



