MauNews:मण्डलमहिलाकल्याण संगठन की अध्यक्षा वानीजैन द्वारा 50से अधिक संविदासफाईकर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया
मऊ।वाराणसी । एनई रेलवे के वाराणसी मंडल पर 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा मंडल के स्टेशनों,कार्यालयों,स्वास्थ्य केंद्रों एवं डिपो पर कार्यरत 50 से अधिक संविदा स्वच्छता कर्मियों को उपहार स्वरूप प्रीमियम कम्बलों का वितरण किया गया । पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वानी जैन एवं कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा मंडल के स्टेशनों,कार्यालयों,स्वास्थ्य केंद्रों एवं डिपो पर कार्यरत 50 से अधिक संविदा स्वच्छता कर्मियों को उपहार स्वरूप प्रीमियम कम्बलों का वितरण किया गया ।
अपने संबोधन में मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती जैन ने महिला कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा की मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी महिला रेल कर्मियों के परिवार जनों एवं उनके बच्चों के लिए सशक्तिकरण,उत्थान एवं कल्याण के लिए सतत प्रयत्नशील है, हम अपनी कल्याणकारी गतिविधियों द्वारा महिलाओं के व्यवसाय कौशल के उन्नयन के लिए हमेशा कार्यरत रहते हैं । महिला कल्याण संगठन प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट महिला रेल कर्मियों को सम्मानित कर उन्हें सकारात्मक कार्यों के प्रति पर प्रोत्साहित करती रही है विगत वर्ष 2025 में तथा मेधावी बच्चों को पुरष्कृत किया गया जिससे बच्चों में सकारात्मक प्रतियोगिता का भावना विकसित किया जा सके इसी क्रम में संगठन द्वारा विगत हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय में बच्चों को राशन एवं जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा महिला कल्याण संगठन द्वारा हर समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर अपना सामजिक योगदान दे रही है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन, अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल प्रबंधक(परिचालन) अशोक कुमार वर्मा,मंडल महिला कल्याण संगठन कार्यकारिणी की सदस्याएं, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर.जे.चौधुरी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-द्वितीय विनीत कुमार,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पाल,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर-1 रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार-2 यशवीर सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम रमेश कुमार,मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रमेश पाण्डेय, मंडल इंजीनियर सामान्य ए.के.पाण्डेय, मंडल महिला कल्याण संगठन कार्यकारिणी की सदस्याओं में श्रीमती जागृति सिंह, श्रीमती मधुलिका सिंह, श्रीमती राशिखा सिंह, श्रीमती गयात्री , श्रीमती मौसमी चौधुरी, श्रीमती प्रतिमा कुशवाहा, श्रीमती तन्नु, श्रीमती शालिनी, श्रीमती निधी तथा मंडल कार्यालय पर कार्यरत कर्मचारी गण उपस्थित थे। युक्त जानकारी अशोक कुमारजन संपर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी



