Azamgarh news:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे 114 जोड़ों का हुआ विवाह 

Azamgarh news: 114 couples got married in the Chief Minister's mass marriage.

Azamgarh news

मुहम्मदपुर/आजमगढ़:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 ब्लाक के 114 जोड़ो का समूहिक विवाह मंगलवार को ब्लॉक परिसर में सम्पन्न हुआ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सामूहिक विवाह में 114 जोड़े उपस्थित होकर एक दूसरे को वर माला पहना कर नए जीवन की शुरुआत की।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि लालगंज जिला अध्यक्ष विनोद राजभर व ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तथा नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और प्रमाण पत्र दिया गया।सामूहिक विवाह में सरकार की तरफ से दूल्हा – दुल्हन के लिए विवाह में प्रयोग होने वाला कपड़े का शूट, चांदी की विछिया 10 ग्राम, पायल 30 ग्राम (एक जोड़ी), ट्राली बैग/बक्सा, श्रृंगार दानी सामान भरा हुआ दीवाल घड़ी, सीलिंग फैन,डबल बेड गद्दा, डिनर सेट, प्रेस दी गई। विवाह जोड़ो एवं मेहमानों के लिए नाश्ते व भोजन का प्रबंध किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने कहाकि पूर्व की सपा सरकार शादी अनुदान के रूप में केवल 20 हजार रूपये मिलता था, 2017 में भाजपा की सरकार बनी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने उसको बढ़ाकर 51000 कर दिया था और अब वह राशि मुख्यमंत्री ने ₹ एक लाख कर दिया है, जिसमें ₹60 हजार रुपये वधू के खाते में जाता है और ₹25000 का शादी का सामान व 15 हजाररूपये शादी में खर्च किया जाता है ,सामूहिक विवाह से सामाजिक समरसता लोगों में बढ़ी है ।ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यह सामूहिक विवाह सभी जाति व धर्म के लोगों के लिए एक समान किया गया है जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके और गरीब का कल्याण हो सके।इस मौक़े पर समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, चंदू सरोज,खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ,एडिओ समाज कल्याण ऋषिकेश कुमार,एडीओ आई एस वी आनंद प्रकाश, एडीओ कृषि रवि यादव,खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत श्रवण कुमार,शिव बचन यादव,राम चन्द्र राम ,जियालाल यादव,अवधेश चौहान,अरबिंद यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button