कोडिन कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी गिरफ्तारी,विकास सिंह नरवे इंडो-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

Major arrest in codeine cough syrup smuggling case, Vikas Singh Narve arrested from Indo-Nepal border

कोडिन कफ सिरप तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल का सबसे करीबी और नेटवर्क का अहम कड़ी विकास सिंह नरवे को पुलिस ने इंडो-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से STF की वांछित सूची में शामिल था।पुलिस के अनुसार, विकास सिंह नरवे ने ही शुभम जायसवाल की मुलाकात कुख्यात तस्करों अमित सिंह ‘टाटा’ और आलोक सिंह उर्फ ‘सिपाही’ से करवाई थी। इसके बाद कोडिन सिरप की तस्करी का नेटवर्क और मजबूत हुआ।

कई जिलों में दर्ज हैं केस

विकास सिंह नरवे के खिलाफ आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। STF को काफी समय से उसकी तलाश थी।

कौन है विकास सिंह नरवे?

विकास सिंह नरवे आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र स्थित नरवे गांव का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि उसने अलग-अलग जिलों में फर्जी कंपनियां बनाकर नशीली सिरप की सप्लाई का संगठित कारोबार खड़ा किया।इंडो-नेपाल बॉर्डर से हुई उसकी गिरफ्तारी को नशा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button