Azamgarh news:मंगरावां रायपुर निवासी कारोबारी अब्दुल्ला के दादा का इंतकाल, क्षेत्र में शोक की लहर

आजमगढ़ जिले के मंगरावा रायपुर निवासी और बिंद्रा बाजार के मशहूर कारोबारी, गैलेक्सी ट्रैवल्स के मालिक अब्दुल्ला एहतेशाम के दादा का मंगलवार को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल्ला एहतेशाम के दादा मौलाना मुबाजीर के वालिद का इंतकाल लगभग दोपहर 3 बजे हुआ। जैसे ही यह खबर फैली, उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।मरहूम की नमाज़े जनाज़ा दक्षिण मोहल्ला स्थित इस्माइल पोखर कब्रिस्तान के बगल में अदा की गई। इसके बाद उन्हें दक्षिण मोहल्ला इस्माइल पोखर कब्रिस्तान में हजारों लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।नमाज़े जनाज़ा में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली के करीबी माने जाने वाले अब्दुल्ला भाई, डॉक्टर सरवत आलम, सपा नेता लाइक शेरवानी, महाप्रधान प्रत्याशी रेशाद, आमिर सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, कारोबारी,सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।



