Mau news:थाईलैंडशाही परिवार की सदस्य साईंनिनाट (रॉयल नोबल कंसर्ट) आदि ने घोसी की जलेबी का उठाया लुफ्त

Mau today news

घोसी। मऊ। थाईलैंड की शाही परिवार के साईंनिनाट(रॉयल नोबल कंसर्ट) के साथ नेपाल जाते समय घोसी नगर स्थित होटल डीएसग्रांड में आराम करने के साथ अपनी सहयोगियों के साथ नगर के मझवारामोड़ स्थित बाजार पहुंच कर जलेबी के साथ अन्य सामानों की खरीदारी की।थाईलैंड के शाही परिवार की साईंनिनाट(रॉयल नोबल कंसर्ट) अपने सहयोगियों के साथ वाराणसी से चल कर कुछ देर के लिए घोसी नगर के मझवारामोड़ स्थित होटल डीएसग्रांड पहुंच कर आराम करने के बाद पास स्थित बाजार पहुंच कर जलेबी, फल आदि की खरीदारी करने के साथ अनुवादक के माध्यम से जानकारी भी ली। उनको यहां की मिठाइयों में जलेबी ज्यादे पसंद आई। थाईलैंड के शाही परिवार के लोगों को देखने वालों की भीड़ लगी रही होटल स्टाफ के अनुसार उनको घोसी की जलेबी पसंद आई। बाद में थाईलैंड परिवार के सदस्य अपने टीम के साथ नेपाल के लिए प्रस्थान कर गई।टीम के सदस्यों, सुरक्षा कर्मियों के अलावा सुरक्षा में कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के निर्देश पर महिला एसआई ऋचा सोनी, एसआई अशोक सिंह आदि पुलिस उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button