Mau news:लखनऊ में प्रदेशस्तरीयप्रतियोगिता में घोसी के तबला वादक आदर्शभारद्वाज ने पाया प्रथम स्थान
Mau today news
घोसी। मऊ।हमारी संस्कृति हमारा उत्सव के तहत लोक संस्कृति और शास्त्रीय संगीत को प्रोत्साहन हेतु आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में पंडित ठाकुर दयाल स्मारक पंडित गिरिजा शंकर संगीत महा विद्यालय घोसी के तबला के प्रशिक्षू एवं कैथवली जमीन कैथवली निवासी आदर्श भारद्वाज ने किशोर वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपने गांव तहसील जिला सहित मंडल का नाम रौशन किया ये प्रतियोगिता पहले तहसील स्तर हुई फिर जिले स्तर पर और फिर मंडल स्तर पर मंडल स्तर पर प्रथम आकर आदर्श ने भातखंडे संस्कृत विश्व विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपने मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए तबला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनकी इस उपलब्धि पर माता पिता , परिवारजनों के साथ विद्यालय के प्रबंधक राजीव चौबे व संरक्षक बलवंत सिंह तथा तबला के आचार्य अब्दुल कादिर हुसैन सहित सभी कला प्रेमी और और विद्यालय परिवार के रूपेश सिंह,अंकित पांडेय,राजेश,विवेक पांडे,विरेंद्र सिंह एकलाख अहमद ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



