Azamgarh News: आजमगढ़ में 22 फरवरी 2026 को होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ 28 जनवरी– सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय आजमगढ़ नितिका राजन ने बताया है कि मा० उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के व मा० कार्यपालक अध्यक्ष/वरिष्ठ न्यायमूर्ति, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुमोदनोंपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जनपद स्तर पर दिनांक 22 फरवरी 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त मेगा शिविर में समस्त विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा, जिसमें जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया जायेगा।



