Azamgarh News: सहायक रजिस्ट्रार कार्यालय का स्थान बदला, 02 फरवरी से नए भवन में होगा संचालन

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ 28 जनवरी– सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज़ एवं चिट्स, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ श्री दीपक कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कार्यालय सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज़ एवं चिट्स, आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़, वर्तमान में हजारीबाग, मऊरोड, सिधारी, जिला-आजमगढ़ से स्थानान्तरित होकर नये भवन-श्री लल्लन सिंह, घोरठ, निकट सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के सामने, जिला-आजमगढ़ में स्थापित हो चुका है तथा वर्तमान में दिनांक 02 फरवरी 2026 से कार्यालय का कार्य पूर्णरूप से नये भवन से जनहित/शासकीय हित में सम्पादित किया जायेगा।



