Azamgarh news:गुप्त नवरात्रि के समापन पर हवन ,पूजन और हुई आरती
Azamgarh news: Havan, worship and Aarti took place at the end of Gupt Navratri.

*गुप्त नवरात्रि के समापन पर हवन ,पूजन और हुई आरती*
*सत्येन्द्र सिंह लालगंज आजमगढ़
लालगंज ,आजमगढ़
गुप्त नवरात्रि के समापन पर शक्ति स्वरूपा मां काली तथा मां दुर्गा की तिलखरा तथा खुम्भा देवरी में हवन ,पूजन और हुई आरती । गुप्त नवरात्रि में दश महाविद्याओं की पूजा की जाती है ।जिनके नाम काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी ,भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता ,त्रिपुरा, भैरवी, धूमावती ,बगलामुखी, मातंगी और कमला है।अन्य नवरात्रि की तरह इसमें उत्सव और दिखावे पर जोर नहीं होता। यहां संयम अनुशासन और गहरी साधना पर बल दिया जाता है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में देवी को सर्वेश्वरी कहा जाता है।यह उत्सव गुप्त साधना के लिए जाना जाता है। पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि गुप्त नवरात्रि का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। इस नवरात्रि में साधक तप,संयम और साधना के माध्यम से मां दुर्गा को प्रसन्न कर अभीष्ट फल प्राप्त करता है। इस अवसर पर संतोष कुमार सिंह,भूप नारायण सिंह, पूर्व प्रधान अरुण कुमार सिंह, विवेकानंद सिंह, अखिलेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित थे।



