Mau news:घोसीनगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग टीम का बुनकरों विरोधी किया

Mau today news

घोसी। मऊ। घोसी नगर के सीताकुंड के सामने बुनकर बाहुल्य मदापुर मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को लोगों के विरोधी का सामना करना पड़ा। बुनकरों का आरोप था कि जब हम लोगों का फिक्सचार्ज है तो स्मार्टमीटर की क्या जरूरत है। मौके पर पहुंचे सपा नेता पूर्व विधायक डॉ सुजीत सिंह ने भी विभाग के अधिकारियों से तंग करने की कार्यवाही बताते हुए सभी को शांत कराया।
विद्युत उपखंड के अधिकारी, कर्मचारी टीम के साथ घोसी नगर के मदापुर के सीताकुंड बुनकर बाहुल्य मोहल्ले में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। जब टीम के लोग बुनकरों के घरों पर स्मार्टमीटर लगाने लगे तो बुनकरों ने एक स्वर में विरोध शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि जब हम बुनकरों के लिए फिक्स चार्ज बिल हैं। बढ़ोत्तरी के बाद वर्तमान में मंदी के दौर में रु 430 बिल जमा करते हैं। स्मार्टमीटर लगाने का क्या मतलब है। स्मार्टमीटर से अधिक, मनमानी का आरोप लगा रहे हैं। यह बुनकरों को परेशान करने की कार्यवाही है। बुनकरों के विरोध के बाद टीम को कुछ समय के लिए काम रोकना पड़ा बाद कुछ मीटर लगाए।
पूर्व प्रमुख एवं सपा नेता सुजीत सिंह ने कहा कि बिजली विभाग की कार्यवाही मनमानी एवं बुनकर, मजदूर विरोधी है। जब फिक्स रेट है तो स्मार्टमीटर का क्या जरूरत है।विरोध करने वालों में सभासद माजिद, खुर्शीद, पूर्व सभासद इजहार, सनाउल्लाह, जमीर अहमद, अफरोज, तारिक, जावेद आदि के साथ बड़ी संख्या में बुनकर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button