Azamgarh News: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान आयोजित

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत दिनांक 29.01.2026 को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री अतुल कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद आजमगढ़ श्री संजय कुमार पाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों एवं तिराहों पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पी.ए. सिस्टम के माध्यम से आमजन, राहगीरों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। लोगों को विशेष रूप से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा के पालन, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, जेब्रा क्रॉसिंग तथा ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा आमजन को यह संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे जागरूकता अभियानों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button