आजमगढ़ में सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल, स्कूल में आयोजित हुई संयुक्त मॉक ड्रिल
छात्रों को सुरक्षा का पाठ: आजमगढ़ में बहु-विभागीय मॉक ड्रिल का आयोजन

आजमगढ़ :सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में बड़ी पहल,ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन, मिशन शक्ति एवं साइबर सेल की संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनमानस की सुरक्षा तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने एवं सुदृढ़ करने के उद्देश्य से माँ कौशल्या स्कूल ऑफ नर्सिंग, आजमगढ़ में एक भव्य संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।इस मॉक ड्रिल में ट्रैफिक पुलिस, अग्निशमन विभाग, मिशन शक्ति एवं साइबर क्राइम सेल की संयुक्त टीम द्वारा विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया गया।
मॉक ड्रिल के प्रमुख बिंदु
ट्रैफिक पुलिस
टी0एस0आई जयशंकर सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन, हेलमेट व सीटबेल्ट की अनिवार्यता तथा दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ में घायलों की सहायता के महत्व के बारे में मॉक ड्रिल के माध्यम से जानकारी दी गई।
अग्निशमन विभाग
अग्निशमन टीम द्वारा अग्नि सुरक्षा का जीवंत प्रदर्शन किया गया। गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में उसे बुझाने के उपाय तथा बहुमंजिला इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने (Rescue Operation) का अभ्यास कराया गया।
मिशन शक्ति
महिला एवं बाल सुरक्षा दल द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा एवं आत्मरक्षा *(Self Defence)* के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर क्राइम सेल
साइबर विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान में बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई और साइबर हेल्पलाइन 1930 के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की संयुक्त मॉक ड्रिल न केवल पुलिस एवं सहयोगी विभागों की कार्यकुशलता बढ़ाती है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ करती है। आपातकालीन परिस्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखना पुलिस की प्राथमिकता है।
उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी
उ0नि0 यातायात जयशंकर सिंह,
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, पुलिस कार्यालय आजमगढ़ से उ0नि0 वकील सिंह, उ0नि0 वरुणेश कुमार मिश्र,थाना कोतवाली से उ0नि0 मेहरे आलम एवं म0आ0 उंमा वर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



