Deoria news, कैप्टन अंशुमान सिंह के नाम पर लखनऊ चौराहे का नामकरण किया गया
कैप्टन अंशुमान सिंह के नाम लखनऊ चौराहे का नाम करण किया गया
देवरिया।
कल दिनांक 28 जनवरी 2026 को लखनऊ के 56 चौराहे का नाम परिवर्तित हुआ और अब यह चौराहा औपचारिक रूप से “कैप्टन अंशुमान चौक”के नाम से जाना जायेगा। छावनी परिषद लखनऊ के सौजन्य से निर्मित कैप्टन अंशुमान चौक का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल शीवीद्र सिंह ने कैप्टन अंशुमान सिंह के परीजनो के साथ किया।इस अवसर पर जी ओ सी मध्य भारत हम एरिया, स्टेशन कमांडर, कमांडेंट ओ की सी, कमांडेंट मध्य कमान चिकित्सालय, सी ई ओ छावनी परिषद, एवं विभिन्न पदों पर आसीन पांच मेजर जनरल, छः ब्रिगेडियर,दह कर्नल, तमाम सैन्यकर्मियों सहित उपस्थित थे, जिन्होंने कैप्टन अंशुमान सिंह की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित किए। ज्ञात हो कि कैप्टन अंशुमान सिंह बतौर चिकित्साधिकारी के रूप में तैनाती के दौरान 19 जुलाई 2023 को सियाचिन के माध्य ग्लेशियर के चंदन कांप्लेक्स पर हुए भीषण अग्निकांड में फंसे अपने पांच साथियों को सुरक्षित आग बाहर निकाल निकाल लिया था, जब चौथी बार अपने बंकर में जीवन रक्षक दवाओं एवं मेडिकल उपकरणों को बचाने के लिए घुसे नियती को कुछ और ही मंजूर था और वे अपना सर्वोच्च बलिदान देते हुए शहीद हो गए। उनके इस अदम्य साहस, कर्तव्य परायणता, उच्च इच्छाशक्ति, देशसेवा के लिए भारत सरकार ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। कैप्टन अंशुमान सिंह आजाद भारत में गोरखपुर मंडल के इकलौते कीर्ति चक्र विजेता है। लखनऊ की धरती पर स्थापित यह दूसरी प्रतिमा है। इससे पूर्व 21 अगस्त 2024 को कैप्टन अंशुमान सिंह चौराहे का उद्घाटन स्वयं योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया था। सरकार द्वारा प्रदत्त यह सम्मान शहीदों के प्रति समर्पित आस्था एवं सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने नाम करण के सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सेना के बैंड ने राष्ट्रगान बजाकर सैन्य सम्मान अर्पित किया। देवरिया के बरडीहा का यह लाल देश पर अपनी जान न्यौछावर कर ग्राम , जनपद, मंडल एवं देश का नाम रोशन कर गया।इस अवसर पर तमाम ग्राम वासियों ने लखनऊ उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर अपने अंश अंशुमान की वीरगाथा को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



